POLITICSगुजरातसूरत सिटी

सूरत मनपा चुनाव : भाजपा ने 29 वार्डों के 116 उम्मीदवार घोषित किए, 39 को दोबारा मौका

पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक में भारी खींचतान, 9 पदाधिकारी कटे, वार्ड नंबर 4 के नाम अब भी बाकी

सूरत। सूरत महानगरपालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 वार्डों के कुल 116 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में भारी खींचतान देखने को मिली। देर रात दो चरणों में सूची जारी की गई, जिसमें पहले 107 उम्मीदवारों और बाद में 9 अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। हालांकि वार्ड नंबर 4 के चारों उम्मीदवारों के नाम देर रात तक घोषित नहीं हो सके।
घोषित सूची में 39 मौजूदा नगरसेवकों को दोबारा मौका दिया गया है। इनमें पूर्व मेयर दक्षेश मावाणी, स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन राजन पटेल सहित कई मजबूत उम्मीदवारों को रिपीट किया गया है।
360 दावेदारों में से चयन
भाजपा द्वारा सेंस प्रक्रिया के बाद 360 दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी। उम्मीदवारों के चयन के दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोष, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजूबेन वेकरिया और प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल सहित नेताओं की मौजूदगी में गहन मंथन हुआ। कई नामों पर विधायकों और पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्यों के बीच मतभेद भी सामने आए, जिससे सूची जारी होने में देरी हुई।
9 पदाधिकारी कटे, 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मौका नहीं
घोषित सूची में मौजूदा बोर्ड के 9 पदाधिकारियों को टिकट नहीं मिला है। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 13 नेताओं को भी टिकट से वंचित रखा गया है। इसके अलावा पार्टी बदलकर आए 12 नेताओं को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया।
इतिहास में पहली बार पूर्व मेयर को दोबारा टिकट
सूरत मनपा के इतिहास में पहली बार पूर्व मेयर को दोबारा टिकट दिया गया है। पूर्व मेयर दक्षेश मावाणी ने खुद टिकट की मांग नहीं की थी और नामांकन भी नहीं भरा था, लेकिन उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की सिफारिश पर उन्हें दोबारा मौका दिया गया।
रिपीट किए गए प्रमुख उम्मीदवार
दक्षेश मावाणी (पूर्व मेयर)
राजन पटेल (पूर्व स्थायी समिति चेयरमैन)
अशोक रांदेरिया (पूर्व नगरसेवक)
व्रजेश उनडकत (पूर्व नगरसेवक)
हिमांशु राउलजी (पूर्व पानी समिति चेयरमैन)
डॉ. नरेंद्र पटेल (पूर्व डिप्टी मेयर)
अमितसिंह राजपूत (पूर्व शासक पक्ष नेता)
दिनेश राजपुरोहित (पूर्व नगरसेवक)
धर्मेश भालाला (पूर्व नगरसेवक)
60 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट नहीं
रमिला पटेल, बंसी यादव, विक्रम पटेल, कनु पटेल, केतन मेहता, सोनल देसाई, नरेश धामेलिया, परेश पटेल, बलवंतभाई पटेल, कांताबेन वाकोडीकर, विनोद पटेल, शरद पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं मिला।
पार्टी बदलकर आए 12 नेताओं को नहीं मिला टिकट
आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 12 नगरसेवकों में से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया। टिकट की उम्मीद में भाजपा में शामिल हुए नेताओं को इस बार साइडलाइन कर दिया गया।
वार्ड नंबर 3 से काव्या कथीरिया को टिकट
पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया की पत्नी काव्या कथीरिया को वार्ड नंबर 3 से उम्मीदवार बनाया गया है। काव्या पहले सचिन-कनसाड क्षेत्र से नगरसेवक रह चुकी हैं।
इन पदाधिकारियों के टिकट कटे
पूर्व मेयर : हेमाली बोगावाला
डिप्टी मेयर : दिनेश जोधाणी
शासक पक्ष नेता : शशि त्रिपाठी
गटर समिति चेयरमैन : केयूर चपटलवाला
कानून समिति चेयरमैन : नरेश राणा
गार्डन समिति चेयरपर्सन : गीता सोलंकी
स्लम बोर्ड : विजय चोमाल
परिवहन समिति : सोमनाथ मराठे
टीपी समिति : नागर पटेल
दंडक : धर्मेश वाणियावाला, विनोद पटेल
तीन टर्म वाले कई नगरसेवक भी कटे
राजू जोलिया, राकेश माली, रोहिणी पटेल, पूर्णिमा दावले और रमीलाबेन पटेल जैसे तीन टर्म पूरे कर चुके नेताओं को भी इस बार टिकट नहीं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button