businessसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में महिला उद्यमियों के लिए ‘एबीएन शक्ति’ का भव्य शुभारंभ

रेखा जालान को अध्यक्ष,पारिधी अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दिशा लोहिया को सचिव, दीपांशी मित्तल को संयुक्त सचिव नियुक्त

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट, घोड़दौड़ रोड द्वारा महिला उद्यमियों को व्यवसायिक नेटवर्किंग और सहयोग का मंच देने के उद्देश्य से “एबीएन शक्ति” का शुभारंभ किया गया। आयोजित लॉन्च मीटिंग में महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं सूरत पुलिस कमिश्नर की धर्मपत्नी श्रीमती संध्या गहलोत उपस्थित रहीं। वहीं डॉ. सुषमा अग्रवाल और श्रीमती सुमन गर्ग ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर एबीएन शक्ति की नई लीडरशिप टीम की घोषणा की गई, जिसमें रेखा जालान को अध्यक्ष, पारिधी अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दिशा लोहिया को सचिव, दीपांशी मित्तल को संयुक्त सचिव और साधना अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रेखा रूंगटा को ग्रोथ कोऑर्डिनेटर बनाया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, नेटवर्किंग और सामूहिक व्यवसायिक विकास पर जोर दिया गया। संजय जगनानी एवं एबीएन संस्थापकों ने महिलाओं को व्यापार में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग और टीमवर्क की आवश्यकता बताई।
इस दौरान अतिथियों और नवगठित टीम का सम्मान किया गया तथा 30 सेकंड बिजनेस प्रेजेंटेशन राउंड का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने व्यवसाय का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपांशी मित्तल ने किया। अंत में समूह फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button