सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्र मिलन महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

लक्ष्मी मित्तल अध्यक्षा व बबिता खैतान को सचिव की जिम्मेदारी

सूरत। अग्र मिलन महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला इकाई की नई टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में सरिता टाटनवाला, मेंटर संतोष गाडिया, अध्यक्षा लक्ष्मी मित्तल, कार्यकारी अध्यक्षा रेखा जालान तथा पूर्व अध्यक्षा के रूप में संगीता अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सचिव पद पर बबीता खेमका, कोषाध्यक्ष संध्या मोदी, उपाध्यक्ष सरला गाडिया, सहसचिव पल्लवी अग्रवाल तथा सहकोषाध्यक्ष के रूप में मीनाक्षी गोयल को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में कुसुम टिबेरवाल, इंद्रा बंका, सरोज लम्बोरिया, नीतू खेतान, मोना अग्रवाल और मुदिता अग्रवाल को शामिल किया गया।


इस मौके पर महिला बायोडाटा आदान-प्रदान समिति का भी गठन किया गया, जिसमें नेहा अग्रवाल, संध्या खेमका, रेनू कनोडिया, सरला गाडिया और सरोज लम्बोरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में महिला इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने हाउजी गेम्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत डांस का आनंद लिया तथा एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button