नवरात्रि में नारी शक्ति का सम्मान: महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि द्वारा 108 कन्याओं का पूजन
सेठ पी.एच. बचकानीवाला स्कूल, खटोदरा में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को कराया भोजन, स्कूल बैग भेंट कर किया सम्मान

सूरत। नवरात्रि के पावन पर्व पर नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की भावना के साथ महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत द्वारा सेठ श्री पी.एच. बचकानीवाला स्कूल, खटोदरा में 108 कन्याओं का पारंपरिक विधि-विधान से पूजन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं के चरण पूजन कर तिलक लगाया गया और उन्हें देवी स्वरूप मानकर श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया गया।
भारतीय परंपरा में कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिसमें नारी को देवी स्वरूप मानकर सम्मानित किया जाता है। इसी भावना को साकार करते हुए संस्था द्वारा कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार स्वरूप स्कूल बैग भेंट किए गए। साथ ही एक भैरव स्वरूप बालक का भी पूजन कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रीटाबेन फूलवाला, स्कूल की प्रिंसिपल रसीलाबेन, कविता काबरा, श्वेता राठी, सुगंधा जी, कोमल राठी, शारदा राठी एवं ललिता जी सोनी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
संस्था की अध्यक्ष संगीता जी राठी, सचिव स्मृति जैन, सह-सचिव सीमा रांका, अलका जी सांखला, रूपाली नीलाखे, शुभ बांठिया, डॉ. फाल्गुनी शाह, नित्य मोदी, चंदू दुग्गड़ सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।



