सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

स्व. विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में “विक्रम कप” का आयोजन, 36 कौम के युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल

29 से 31 मार्च तक डे-नाइट सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता, 24 टीमें लेंगी भाग

सूरत।श्री कृष्णा ग्रुप, सूरत द्वारा आयोजित केएसपीएल-5 (KSPL-5) सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की पावन स्मृति में “विक्रम कप” के रूप में आयोजित की जा रही है। यह भव्य डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 29, 30 एवं 31 मार्च 2026 को एल.आर. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अलथान (वेसु), सूरत में आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार केएसपीएल की स्थापना स्व. विक्रम सिंह शेखावत की प्रेरणा से सनातन समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं को एक मंच पर लाने और उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से की गई थी। उनका मानना था कि कलयुग में “संघे शक्ति कलियुगे” अर्थात संगठन में ही सबसे बड़ी शक्ति निहित है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष प्रतियोगिता को “विक्रम कप” नाम देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग लेंगी, जिसमें 384 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिवसीय इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि 36 कौम के युवाओं को एकजुट कर सामाजिक समरसता, भाईचारा और संगठन की भावना को मजबूत करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगी।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि “विक्रम कप” स्व. विक्रम सिंह शेखावत के समाजसेवा के भाव, युवाओं को जोड़ने के उनके प्रयास और संगठनात्मक सोच को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस आयोजन में श्री करणी सिल्क मिल्स सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में तथा साईं धारा एनएक्स प्रा. लि. ड्रेस स्पॉन्सर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महाराणा फाउंडेशन, सूरत के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और समाजबंधुओं से इस आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और युवा शक्ति का भी संदेश देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button