सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

प्रकृति के सान्निध्य में योग: उधना की महिलाओं ने डुमस में किया विशेष योगाभ्यास

सूरत। उधना क्षेत्र की महिलाओं ने प्रकृति के सान्निध्य में योग का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। योग फिटनेस ट्रेनर करिश्मा माखीजा द्वारा अपनी योग स्टूडेंट्स के साथ डुमस बीच पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समुद्र तट की ताज़गी भरी हवा, शांत वातावरण और प्राकृतिक ऊर्जा के बीच किए गए योगाभ्यास ने प्रतिभागियों को शारीरिक व मानसिक संतुलन का अनुभव कराया। प्रतिभागियों ने बताया कि खुले वातावरण में योग करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और मानसिक तनाव से राहत मिली।
योग प्रशिक्षक करिश्मा माखीजा उधना स्थित टी.डी. वाशी सरस्वती विद्यालय में प्रतिदिन सुबह 5:45 से 6:45 बजे तक महिला एवं पुरुषों के लिए योग, जुम्बा और एरोबिक्स की कक्षाएं संचालित करती हैं। इसके अलावा सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक केवल महिलाओं के लिए विशेष योग बैच भी चलाया जाता है।
करिश्मा माखीजा लंबे समय से निस्वार्थ भाव से लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button