रूंगटा डेवलपर्स,साकेत सेवा फाउंडेशन एवं चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठे “प्याऊ सेवा” केंद्र का शुभारंभ

SURATभीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुंगटा डेवलपर्स ,साकेत सेवा फाउंडेशन एवं “चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा प्रेरित छठे “प्याऊ सेवा” केंद्र का उद्घाटन समारोह दिनांक 18 मई 2026 को आयोजित किया गया। यह जनसेवा कार्य रूंगटा डेवलपर्स के चेयरमैन श्री अनिल जी रूंगटा के सौजन्य से प्रारंभ किया गया।
इस पुण्य सेवा कार्य का शुभ उद्घाटन सूरत म्युनिसिपल कमीशनर डॉ टी नागराजन जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने इस सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी कार्य बताया।
यह “प्याऊ सेवा” केंद्र मान दरवाजा रूंगटा डेवलपर्स की गैलेक्सी टेक्सटाइल मार्केट के पास स्थापित किया गया है, जहाँ प्रतिदिन राहगीरों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य जनसेवा, मानवता, सामाजिक सहयोग एवं सेवा संस्कारों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में माननीय सांवर बुधिया जी,सुभाष डावर जी, वीरेन्द्र राजावत जी,कैलाश हाकिम जी ,डॉ. ममता भक्कड़ एवं किंजल यादव , रवि यादव सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


