मारवाड़ी युवा मंच ने गौ सेवा से दिया सेवा और संस्कार का संदेश

सूरत। मारवाड़ी युवा मंच, सूरत द्वारा रविवार को बमरोली रोड स्थित माधव गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं सेवा भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गौवंश को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य आवश्यक सामग्री अर्पित की गई। इसके साथ ही गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा कार्य भी किए गए। पूरे आयोजन के दौरान सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक श्री राम किशन खेतान के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, सचिव अमित केडिया, कोषाध्यक्ष प्रभात जालान, पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज, प्रकाश बिंदल सहित सदस्य राजेश डालमिया, अमित मस्कारा, पंकज जालान, पीयूष तात्या एवं विवेक लोहारका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों का सहयोग एवं समर्पण सराहनीय रहा, जिससे मंच की सेवा भावना और अधिक सशक्त हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सेवा, संस्कार एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता रहे।



