सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री रामायण प्रचार मंडल की 16वीं भव्य गणगौर शोभायात्रा में उमड़ा मातृ शक्ति का सैलाब

सूरत। श्री रामायण प्रचार मंडल, उधना-सूरत की ओर से राजस्थानी परंपरा, मातृ शक्ति, आस्था, प्रेम एवं पारिवारिक सौहार्द्र के प्रतीक 16वीं भव्य सार्वजनिक गणगौर शोभायात्रा का आयोजन शनिवार, 21 मार्च 2026 को अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। आयोजन में मातृ शक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्सव का माहौल छा गया।
गणगौर की शाही सवारी राजसी ठाठ-बाट के साथ भराड़िया हाउस, आशा नगर, उधना से सायं 6 बजे नगर भ्रमण के लिए निकली। शोभायात्रा में दिल्ली के सुप्रसिद्ध कलाकार करण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा राधा-कृष्ण तथा शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां और आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।


सुसज्जित रथ, बैलगाड़ी, डीजे और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न सोसाइटियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह गणगौर पूजन, खोल भराई, आरती एवं श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा का समापन श्री आशापुरा हनुमान जी मंदिर, उधना में आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात ताप्ती नदी के नावड़ी ओवरा पर विधि-विधान से गणगौर का विसर्जन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button