सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

24वीं गणगौर उत्सव व शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सूरत। राजस्थानी समाज के प्रमुख पर्व गणगौर-ईशर के अवसर पर 21 मार्च, शनिवार को 24वीं गणगौर उत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। जैन नगर प्रांगण में दोपहर 2:15 बजे से गणगौर माता का दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके पश्चात सायं 4:15 बजे जैन नगर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं, भक्तगण और समाजजन भक्ति गीतों व ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।


शोभायात्रा जैन नगर से रवि आशीष, सालासर नगर, वृंदावन, गोकुलधाम, नीलकंठ हाइट, श्याम वाटिका, पूजन प्लाजा (कैलाश नगर), वाटिका टाउनशिप, पिंक सिटी, शिव मंदिर, मॉडल टाउनशिप, गुरुकृपा एवं गजानंद अपार्टमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई डुंभाल बालाजी मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न सोसायटियों द्वारा फूलों की वर्षा, पेयजल सेवा और स्वागत-सत्कार के साथ शोभायात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया।
आयोजन में जिग्नेश पाटिल, नंदकिशोर शर्मा, दिनेश चौधरी, रमेश पारीक, अखिलेश पारीक, भंवर बाबल, स्लम समिति के चेयरमैन विजय चोमाल, पार्षद नागर भाई पटेल, कैलाश लाहोटी, संजय मोहता, महेश शर्मा एवं सज्जन महर्षि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्सव को सफल बनाया। गणगौर पर्व के माध्यम से समाज में पारंपरिक संस्कृति, आस्था और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button