सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गणगौर राजस्थानी संस्कृति की पहचान : पिंकी गोयनका

सूरत: भटार रोड स्थित निष्ठा आशीष अपार्टमेंट में गणगौर पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा गणगौर का बिंदौरा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में खुशबू, पिंकी गोयनका सहित कई महिलाओं ने गौर-इसर का विधिवत पूजन किया और राजस्थानी लोकगीतों के साथ वातावरण को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
पिंकी गोयनका ने बताया कि गणगौर भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख और सबसे लंबा चलने वाला त्योहार है, जो 16 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व में नवविवाहिताएं ससुराल से अपने पीहर आकर सहेलियों के साथ पूरे उल्लास के साथ इसे मनाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button