सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री खेड़ापति बालाजी सेवा समिति का 30वां वार्षिक महोत्सव 7 जून को

अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, पुष्पवर्षा और भजन संध्या होंगे आकर्षण; भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था

सूरत। श्री खेड़ापति बालाजी सेवा समिति, सूरत (1995) द्वारा 30वां वार्षिक महोत्सव 7 जून, रविवार को सिटीलाइट स्थित देवसर माता मंदिर के बैंक्वेट हॉल में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष बिहारीलाल पोद्दार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिहोटिया ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शाम 4:15 बजे बालाजी महाराज की ज्योत प्रज्वलन के साथ होगा। कार्यक्रम देर रात तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव के दौरान बालाजी महाराज का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, पुष्पवर्षा एवं इत्र फुहार विशेष आकर्षण रहेंगे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए बाबा का खजाना लक्की ड्रा के माध्यम से भी रखा गया है।

भक्ति संध्या में सूरत के प्रसिद्ध भजन गायक राकेश अग्रवाल, अजित दाधीच एवं मनीष सिंगडोदिया भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महोत्सव में उपस्थित होकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button