सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
गणगौर वेडिंग कार्निवल का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा गणगौर वेडिंग कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वेडिंग कार्निवल थीम पर किया गया, जिसमें हमारी परंपरा, वेशभूषा एवं हमारे रीति रिवाज को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम में करीबन तीन सौ पचास महिलायें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई। कार्निवल में महिलाओं को चूड़ी गेम, कार्ड गेम, टिक टैक टो, टैरो कार्ड सहित अनेकों गेम खिलाए गए। आयोजन में ईसर गणगौर का महिलाओं ने नाचते-गाते बंदोरा निकाला एवं घूमर नृत्य किया। इस अवसर लड़की महिला शाखा की रुचिका रुंगटा, प्रीति, अनुराधा, शालिनी, आरती, सरोज, सत्यभामा, सुनीता, सुशीला, शालिनी मित्तल, रेणु सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।



