सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
होली स्नेह मिलन के साथ नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सूरत,लोसल नागरिक परिषद द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को शाम पाँच बजे से घोड़ दौड़ रोड़ स्थित अग्रवाल समाज भवन के बेसमेंट हॉल में किया गया। आयोजन में अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर मेधावी छात्रों का सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, नागरिक अभिनंदन सम्मान आदि किया गया। परिषद द्वारा सभी के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से कमलेश जोशी को अध्यक्ष, विकास मालचन्दका को सचिव, नटवर बजाज को कोषाध्यक्ष, निरंजन कालिका एवं जुगल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संदीप पंचभाई को सहसचिव बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।




