सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

उत्तर भारतीय जैन श्रावक संघ के चातुर्मास का भगवान महावीर यूनिवर्सिटी में भव्य शुभारंभ

समता विभूति श्री सत्यप्रकाशजी महाराज 1,800 किमी पदयात्रा कर पहुंचे सूरत, चातुर्मास में होंगे प्रवचन, स्वाध्याय और विशेष शिक्षण वर्ग

सूरत। उत्तर भारतीय जैन श्रावक संघ, सूरत द्वारा भगवान महावीर यूनिवर्सिटी (बीएमयू) परिसर में चातुर्मास पावन पदार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य गुरुदेव श्री सुदर्शनलालजी महाराज एवं संघ संचालक नरेशचंद्रजी महाराज के शिष्यों ने समता विभूति श्री सत्यप्रकाशजी महाराज तथा समकित मुनि महाराज (थाणा-2) का भव्य स्वागत किया। वर्ष 2026 का चातुर्मास नाहर स्वाध्याय भवन, रतन संघ, सूरत में संपन्न होगा।

इस अवसर पर उत्तर भारतीय जैन श्रावक संघ के कपिल जैन, भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के संजय जैन एवं अनिल जैन, संघ के अध्यक्ष अशोकजी, सुशीलजी, रमेशजी तथा सुनीलजी नाहर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। गुरुदेव के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संघ के कपिल जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रार्थना के बाद सुबह 9:00 से 10:15 बजे तक गुरुदेव के प्रवचन होंगे। इसके साथ ही स्वाध्याय एवं धार्मिक शिक्षा के अलग-अलग वर्ग संचालित किए जाएंगे। शाम को प्रतिक्रमण के पश्चात रात 8 बजे धार्मिक चर्चा का आयोजन होगा। बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय-समय पर विशेष शिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विशेष बात यह रही कि समता विभूति श्री सत्यप्रकाशजी महाराज चातुर्मास के लिए लगभग 1,800 किलोमीटर की पदयात्रा कर सूरत पहुंचे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से चातुर्मास के दौरान प्रवचनों, स्वाध्याय और धार्मिक चर्चाओं में अधिक से अधिक सहभागिता कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button