राजस्थानसामाजिक/ धार्मिक

विजय मुहुर्त में जयकारों व ढोल ढमाके से मंत्रोचार के साथ मन्दिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पार्श्वनाथ जिनालय की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम सम्पन्न अठठारह अभिषेक व सतरभेदी पूजा का हुआ आयोजन

बाड़मेर। स्थानीय कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पार्श्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ रविवार को बड़े हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण सेठिया ने बताया कि बाड़मेर नगर में कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पार्श्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य विपुल साहित्यकार परम पूज्य उपाध्याय प्रवर मनितप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-02 की पावन निश्रा व अध्यक्ष पारसमल बोहरा की उपस्थिति में हर्षोल्लास व धुमधाम के साथ मनाया गया। सेठिया ने बताया कि बारहवीं वर्षगांठ के मंगलमय अवसर पर पूज्य उपाध्याय प्रवर की मंगलमय निश्रा तथा विधिकारक सुनिल कुमार बी. जालमोरा एण्ड पार्टी के कुशल मार्गदर्शन एवं हजारों प्रभु भक्तों की साक्षी में प्रातः शुभ वेला में अठारह अभिषेक विधान व सत्तरभेदी पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शंकुतला छाजेड़ ने मधुर संगीत से वातावरण शुद्ध कर दिया। प्रातः विजय मुहुर्त में कायमी ध्वजा की विधि विधान के साथ पूजा की गई, व कायमी ध्वजा के लाभार्थी परिवार गोरधनमल प्रतापमलोणी रांका सेठिया परिवार धोरीमन्ना वाले एवं प्रभु भक्तों ने कायमी ध्वजा को सर पर धारण कर परमात्मा की तीन प्रदक्षिणाएँ लगाते हुए, विजय मुहुर्त में मंत्रोचार तथा जयकारों व ढोल ढमाके के साथ झूमते-नाचते जिनालय की शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ट्रस्ट के पार्षद सुनिल सिंघवी ने बताया कि ध्वजा चढाने के बाद मूलनायक पाश्र्वनाथ भगवान की आरती व मंगल दीपक किया गया, तत्पश्चात शान्ति कलश का विधान सम्पन्न किया गया, वर्षगांठ के मंगलमय शुभ दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए परमात्मा की भक्ति की गई। कार्यक्रम के बाद ध्वजा लाभार्थी परिवार द्वारा लडडू की प्रभावना दी गई। वर्षगांठ के उपलक्ष में जिन मन्दिर को रंगीन रोशनी व फूलो द्वारा सजाया गया। बारहवीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में अध्यक्ष पारसमल बोहरा, सचिव प्रवीण सेठिया, कोषाध्यक्ष चम्पालाल मेहता, सह-सचिव सुनील सिंघवी, पारसमल सिंघवी, बाबूलाल बोथरा, प्रकाश वडेरा, रमेश मालू कानासर, भूरचंद तातेड, कैलाश संखलेचा, विक्रम मेहता व अन्य ट्रस्टी और गणमान्य नागरिक सहित हजारों की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे। वर्षगांठ के कार्यक्रम में पार्श्व मण्डल द्वारा व्यवस्थाओं को सम्भाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button