युवासामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

आयोजित होगा राजस्थान युवा संघ, सूरत (गुजराती मारवाड़ी समाज) का सांस्कृतिक महासंगम

फागोत्सव 2026 के तहत डांडा रोपण एवं पारंपरिक पूजा सम्पन्न,

सूरत। राजस्थान युवा संघ, सूरत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फागोत्सव 2026 के शुभारंभ अवसर पर आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डांडा रोपण एवं पारम्परिक पूजा विधिवत सम्पन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन 28.02.2026 को श्रीमान अशोकसिंह जी (सेवानिवृत्त IRS अधिकारी एवं RSS से जुड़े समाजसेवी), 01.03.2026 को श्रीमान भरतभाई शाह (छायड़ो समूह, समाजसेवी) तथा 02.03.2026 को श्रीमान नन्दकिशोर जी (प्रांत सह संपर्क प्रमुख, RSS एवं समाजसेवी) द्वारा पहोगा।

आयोजन के संयोजक श्री रामअवतार पारीक एवं श्री रमेश राठी ने बताया कि 28 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक गोडादरा स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में भव्य फागोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा घूमर, कालबेलिया, भवाई, चरी, कच्छी घोड़ी सहित विविध लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

संघ के अध्यक्ष श्री विक्रमसिंह शेखावत ने कहा कि फागोत्सव समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सचिव श्री जगदीश शर्मा ने समाजबंधुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
अंत में सहसंयोजक विनोद सारस्वत, बनवारी झाझड़िया ने आए हुए मेहमानो का आभार व्यक्त किया
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष का फागोत्सव भव्य, अनुशासित एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button