सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

‘प्योर विवाह-2026’ सामूहिक विवाहोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न, 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सूरत:
शहर के मोटा वराछा क्षेत्र में 21 फरवरी 2026 को आयोजित ‘प्योर विवाह-2026’ सामूहिक विवाहोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. (SRK) की CSR इकाई SRK नॉलेज फाउंडेशन (SRKKF) एवं श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 12वें आयोजन में 75 नवदंपतियों के विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराए गए।
वर्ष 2015 से शुरू हुई इस सामाजिक पहल के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत SRK के फाउंडर चेयरमैन एमेरिटस गोविंदभाई ढोलकिया हैं, जिनकी सेवा भावना के तहत प्रत्येक बेटी को परिवार की बेटी मानकर विदा किया जाता है।
समारोह में पारंपरिक विवाह विधियां, आशीर्वाद समारोह एवं सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। SRK परिवार की ओर से प्रत्येक जोड़े को लगभग 3 लाख रुपये से अधिक मूल्य की गृहस्थी सामग्री भेंट की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार ‘प्योर विवाह’ आज बेटियों के सम्मान और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायी अभियान बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button