सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
सूरत में श्री राम कथा आयोजन से पूर्व भव्य भूमि पूजन सम्पन्न

सूरत। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जीवन गाथा “श्री राम कथा” के भव्य आयोजन से पूर्व भूमि पूजन (खातमुहूर्त) विधि का आयोजन 9 फरवरी 2026 को शाम 4:45 बजे एस.एम.सी. अठवा पार्टी प्लॉट, उमरा पुलिस स्टेशन के पास, सूरत में भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथियों के पावन करकमलों से शुभ हुआ। इस अवसर पर पद्मश्री कनुभाई टेलरजी और योगाचार्य हरपालजी शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया और श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी भाई-बहन उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को यजमान पास वितरित किए गए।




