सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्याम दीवानों ने की पेट पलानी यात्रा

वेसु से सुरतधाम तक 8 घंटे की भक्ति यात्रा, 21 निशान किए अर्पित

सूरत। श्याम प्रचार डुमस के तत्वावधान में श्याम दीवानों द्वारा आस्था और संकल्प से भरी पेट पलानी यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में चार श्याम भक्तों ने वेसु क्षेत्र के लालघोड़ा सर्कल से शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे यात्रा प्रारंभ की, जो रात लगभग 3:30 बजे श्याम मंदिर सुरतधाम पहुंचकर संपन्न हुई।
मंडल के ट्रस्टी बसंत खैतान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व मंडल के सदस्यों ने सुरतधाम से खाटू श्याम तक करीब 1100 किलोमीटर की डाक पदयात्रा की थी, जो 11वें दिन खाटूश्यामजी पहुंची थी। उस दौरान श्याम भक्त किरण मोदी के साथ एक घटना घटित हुई थी। उसी समय श्याम भक्त संदीप बंसल ने बाबा श्याम के समक्ष पेट पलानी यात्रा करने का संकल्प लिया था। बाबा की कृपा से सभी श्याम भक्तों की रक्षा हुई और उसी संकल्प की पूर्ति के रूप में इस यात्रा का आयोजन किया गया।
इस विशेष यात्रा में श्याम भक्त संदीप बंसल, नवीन अग्रवाल, कन्हैया चौधरी और विशाल अग्रवाल ने पेट के बल चलते हुए पूरी यात्रा संपन्न की। साथ ही बाबा श्याम को 21 निशान भी अर्पित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button