सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

यूनिक वर्कआउट ग्रुप ने लेक गार्डन, पाल में सेहतमय अंदाज़ में मनाया नववर्ष 2026

सूरत।लेक गार्डन, पाल में यूनिक वर्कआउट ग्रुप द्वारा वर्ष 2026 के नववर्ष का स्वागत सेहत, तंदुरुस्ती और नई ऊर्जा के संदेश के साथ किया गया। नववर्ष के इस विशेष अवसर पर समूह के सदस्यों ने योगासन, प्राणायाम और सामूहिक स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया।
ग्रुप के कोऑर्डिनेटर हर्ष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनिक वर्कआउट ग्रुप से जुड़े लगभग 50 सदस्य प्रतिदिन नियमित रूप से योगासन, प्राणायाम तथा स्वास्थ्यवर्धक गोष्ठियों का आयोजन करते हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सुदृढ़ता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
नववर्ष आयोजन के दौरान सदस्यों ने स्वस्थ रहने, अनुशासित दिनचर्या अपनाने और समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नए वर्ष की शुरुआत यदि स्वास्थ्य के साथ की जाए तो पूरा वर्ष ऊर्जावान और सक्रिय बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button