फलसुंड बॉक्स क्रिकेट लीग-3 (PCL-3) का भव्य आयोजन 21 दिसंबर को सूरत में

सूरत। प्रवासी फलसुंड वासियों द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित फलसुंड बॉक्स क्रिकेट लीग (PCL) का तीसरा संस्करण 21 दिसंबर को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी और श्रृंखला को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक प्रवासी प्रकाश चाण्डक ने बताया कि सभी मुकाबले स्पोर्ट वैली टर्फ, भीमराड–अलथान, सूरत में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसके साथ फलसुंड ग्राम के करीब 100 युवा प्रतिभावान खिलाड़ी इस क्रिकेट महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।टूर्नामेंट के लिए टीम सेलेक्शन और प्लेयर ऑक्शन का आयोजन 7 दिसंबर को तेरा-तेरा रेस्टोरेंट में किया गया, जहां सभी 10 टीमों के कैप्टन और खिलाड़ियों की घोषणा की गई। खिलाड़ी चयन के इस कार्यक्रम में प्रवासी समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, सूरत शहर में व्यापारिक व्यस्तता और भागदौड़ के बीच गांव के बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुषों को आपस में जोड़ने व मेल–मिलाप बढ़ाने के उद्देश्य से इस भव्य आयोजन को हर वर्ष रखा जाता है। मैचों को और रोमांचक बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।टूर्नामेंट की समाप्ति पर विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि PCL-3 प्रवासी समाज को एकजुट करने वाली एक अनोखी कड़ी है, जिसे लेकर सभी में भारी उत्साह है।




