सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
भागवत कथा में हुआ कृष्ण जन्म, बाललीला आदि का व्याख्यान
> विभिन उत्सवों पर सजाई झांकी

सूरत।पिपलोद स्थित श्रीहरि अपार्टमेंट में भव्य भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के यजमान परिवार के जयप्रकाश सोनी ने बताया की कथा में व्यासपीठ से वृंदावन के अखिलेश महाराज से भागवत का व्याख्यान किया। कथा के दौरान कृष्ण जन्म, बाललीला, रुक्मणी विवाह आदि पर विस्तार से व्याख्यान किया गया। विभिन्न प्रसंगों पर झांकी सजाई गई एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। भागवत कथा में महाराज ने बताया की भागवत कथा से हमे अनेकों प्रेरणा एसीएन जीवन जीने की शक्ति मिलती है। कथा के दौरान गाय माता के बारे में विस्तार से बताया गया। कृष्ण की लीला के बारे में बताते हुए कहा की भगवान की हर लीला हमे संदेश देती है। इस अवसर पर यजमान परिवार की कांता सोनी, सुमन सोनी, यश, राधिका, देवांश, दिव्या, हितिशा, गीतांसी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।




