सारोली नैचुरली होम्स के ध्रुवी फैशन के व्यापारी से 21.40 लाख की ठगी
शुभ लक्ष्मी मार्केट के दलाल के जरिए कर्नाटक के तीन व्यापारियों ने मंगवाया था साड़ियों का माल
सूरत।सारोली स्थित नैचुरली होम्स में संचालित ध्रुवी फैशन के साड़ी व्यापारी के साथ 21.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शुभ लक्ष्मी मार्केट के एक दलाल के माध्यम से कर्नाटक के तीन व्यापारियों ने साड़ियों का माल मंगवाया, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरोली-कोसाड़ गांव स्थित सृष्टि रो-हाउस में रहने वाले संदीपभाई खोड़ाभाई वेकरिया, सारोली नैचुरली होम्स की दुकान नंबर D-1104 में “ध्रुवी फैशन” नाम से साड़ियों का व्यवसाय करते हैं। रिंग रोड स्थित लक्ष्मी मार्केट के कपड़ा दलाल पंकज नायक के माध्यम से कर्नाटक के दुर्गा साड़ी सेंटर के व्यापारी खेमसिंह नायक, नज़राना कलेक्शन के व्यापारी जयसिंह नायक तथा शुभेच्छा फैशन के व्यापारी शिवकुमार नायक ने दिनांक 4 अप्रैल 2023 से 10 दिसंबर 2024 के दौरान साड़ियों का माल मंगवाया था।
आरोप है कि इन व्यापारियों ने मंगाए गए माल के एवज में कुल 21,40,039 रुपये की राशि तय समय पर अदा नहीं की, जिससे व्यापारी संदीपभाई वेकरिया को आर्थिक नुकसान हुआ।अंततः पीड़ित व्यापारी ने गतरोज सारोली पुलिस थाने में कर्नाटक के तीनों व्यापारियों और दलाल सहित चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5) और 54 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक एस.बी. नकुम द्वारा की जा रही है।




