Textileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

पोकरण नगरप्रवासियों ने श्रद्धा के साथ किया भगवान शिव का 16वां सहस्रघट रुद्राभिषेक

कामरेज स्थित दादा भगवानवाड़ी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाआरती और महाप्रसादी का हुआ आयोजन

सूरत। पोकरण नगरप्रवासियों की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव का 16वां सहस्रघट रुद्राभिषेक रविवार को कामरेज स्थित दादा भगवानवाड़ी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में पोकरण नगरप्रवासियों एवं शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया और धर्मलाभ प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजन की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे से सहस्रघट पाठ एवं रुद्राभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो शाम तक चला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन कर जल, दूध एवं विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया। पूरे आयोजन स्थल पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजन में पोकरण नगरप्रवासियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सूरत के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं के लिए सुबह नाश्ते तथा दोपहर में ठंडाई की व्यवस्था रही।

शाम को विधि-विधान के साथ भगवान शिव की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। रात में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन के दौरान पुरुषों ने सफेद कुर्ता-पायजामा तथा महिलाओं ने चुनरी एवं बंधेज साड़ी धारण कर धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाई। पोकरण नगरप्रवासियों की ओर से आयोजित यह 16वां सहस्रघट रुद्राभिषेक श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना तथा आयोजन के सफल संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button