राजनीतिराजस्थानसामाजिक/ धार्मिक
गौतमचंद ओस्तवाल बने भाजपा नगर महामंत्री

बालोतरा।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष भरत मोदी की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बालोतरा नगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। इस घोषणा में वरिष्ठ भाजपा नेता गौतमचंद ओस्तवाल (बुठलाला) को नगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर विधायक अरुण चौधरी एवं भाजपा नेता मदन चोपड़ा ने ओस्तवाल को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
महामंत्री पद ग्रहण करने पर गौतमचंद ओस्तवाल ने विधायक अरुण चौधरी सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।