Textileसूरत सिटी

वेसू वेलफेयर एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर पर जागरूकता बैठक आयोजित

डीजीवीसीएल कार्यालय में हुई चर्चा, स्मार्ट मीटर के लाभ और उपभोक्ताओं की शंकाओं पर हुआ मंथन

सूरत, 19 जुलाई। वेसू वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को डीजीवीसीएल कार्यालय, वेसू में स्मार्ट मीटर विषय पर जागरूकता एवं चर्चा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य नागरिकों को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, इसके लाभ तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों और शंकाओं के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना था।

बैठक में स्मार्ट मीटर की विशेषताओं, वास्तविक बिजली खपत की सटीक जानकारी, समय पर बिलिंग, अनुमानित बिल से राहत, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण तथा ऊर्जा बचत जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली का उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को 60 पैसे प्रति यूनिट तक का लाभ मिल सकता है। साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नजर रखने और ऊर्जा का अधिक दक्षता के साथ उपयोग करने में भी सहायक है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी भ्रम में न रहें और सही जानकारी के आधार पर निर्णय ले सकें।

बैठक में वेसू वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, मीडिया प्रभारी कमलेश भरड़िया सहित सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button