businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सूरत में दलाली के नाम पर 48.27 लाख रुपये की बड़ी ठगी, तीन साझेदारों मामला दर्ज

वेलवेट और लेस का माल लेकर कारोबारियों को लगाया चूना, सुरक्षा के लिए दिए चेक भी बेअसर; दुकान बंद कर फरार होने का आरोप

सूरत। शहर के सलाबतपुरा क्षेत्र में कपड़ा कारोबार से जुड़े 48,27,853 रुपये की कथित धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला सामने आया है। सरथाणा निवासी व्यापारी भावेशभाई गोकुलभाई राणपरिया की शिकायत पर सलाबतपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भावेशभाई गोकुलभाई राणपरिया, निवासी बी-17, जीवनदीप पार्क सोसायटी, गढ़पुर रोड, सरथाणा, सूरत (मूल निवासी ग्राम लुवारी मोली, तहसील गिर गढ़डा, जिला गिर सोमनाथ) जयनारायण इंडस्ट्रीज, दुकान नंबर-23, आंजणा फार्म, सलाबतपुरा स्थित अपनी श्री भगवती वेलवेट फर्म से वेलवेट कपड़े का कारोबार करते हैं।

इस मामले में नामजद आरोपियों में (1) मोहम्मद सिद्दीक साहेब मेमन, निवासी 4/2412, मोमनावाड़, सलाबतपुरा, सूरत, (2) मोहम्मद जकवान मोहम्मद अनवर उर्फ जनरल, निवासी 4/2412, मोमनावाड़, सलाबतपुरा, सूरत तथा 10/2417, सिल्क हाउस मार्केट के सामने,कांग्रेस हाउस के पास, चौक बाजार, सूरत, और (3) अब्दुल्ला, निवासी 4/2412, मोमनावाड़, सलाबतपुरा, सूरत शामिल हैं। तीनों एम.एम. लेस हाउस नाम से एजेंसी साझेदारी में संचालित करते थे।

मार्च-2025 में मोहम्मद सिद्दीक मेमन ने भावेशभाई को अपनी एजेंसी पर बुलाया, जहां तीनों आरोपियों ने स्वयं को प्रतिष्ठित दलाल बताते हुए कहा कि उनके बड़े कपड़ा व्यापारियों से संपर्क हैं और वे माल बेचकर समय पर भुगतान करा देंगे। उनके कहने पर 25 मार्च 2025 से 2 जुलाई 2025 के बीच अलग-अलग चालानों के माध्यम से 28,98,719 रुपये का वेलवेट कपड़ा एम.एम. लेस हाउस को सौंप दिया।

इसके अलावा शिकायतकर्ता के मित्र भावेशभाई अर्जुनभाई दूधात की अंबिका आर्ट फर्म से भी 24 जून 2025 से 23 जुलाई 2025 के बीच 19,29,134 रुपये का लेस का माल लिया गया। इस प्रकार दोनों व्यापारियों का कुल 48,27,853 रुपये का माल आरोपियों ने मंगवा लिया।
बाद में तीनों ने बाजार में मंदी और खरीदार नहीं मिलने का बहाना बनाया। बाद में सुरक्षा के तौर पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के 10-10 लाख रुपये के दो चेक भी दिए, लेकिन न तो माल का भुगतान किया गया और न ही माल वापस लौटाया गया। शिकायतकर्ता जब एजेंसी पहुंचा तो उसका माल टेम्पो में भरकर दूसरे गोदाम ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने बाहरगांव के व्यापारियों को माल भेजने की बात कही, लेकिन बाद में तीनों ने दुकान, मकान और मोबाइल फोन बंद कर दिए तथा कथित रूप से फरार हो गए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों साझेदारों ने सुनियोजित तरीके से विश्वास में लेकर लाखों रुपये का वेलवेट और लेस का माल हासिल किया तथा भुगतान किए बिना हड़प लिया। सलाबतपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पीएसआई बीसी जोशी कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button