सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल हेल्थ सेंटर के रियायती हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी भीड़, 94 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

सूरत। अग्रवाल हेल्थ सेंटर में रविवार को आयोजित रियायती हेल्थ चेकअप कैंप को लोगों का भरपूर सहयोग मिला। अपेक्षा से अधिक संख्या में पहुंचे नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस जनसेवा अभियान का लाभ उठाया। शिविर में कुल 94 लाभार्थियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 11 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर सैंपल संग्रह के लिए पंजीकरण किया गया।

हेल्थ सेंटर के प्रभारी विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य आमजन को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज पर्वत पटिया के अध्यक्ष राजू भाई अग्रवाल ने अपने परिवार सहित स्वास्थ्य जांच करवाई। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित इस स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के रियायती स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनकल्याणकारी पहल हैं।

शिविर के सफल संचालन में अरविंद गाड़िया, विमल झाझड़िया तथा प्रकाश बेरीवाल का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही अल्थान क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्राथमिक चिकित्सालय प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा आगामी अग्रसेन जयंती के अवसर पर इसी परिसर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button