businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

सोमेश्वरा मार्केट के व्यापारी से 12.30 लाख की धोखाधड़ी,चेक बाउंस के बाद व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

यूनियन बैंक का 12.30 लाख का चेक भी हुआ बाउंस, आरोपी ने कुबेरजी प्लाजा छोड़ वणकर टेक्सटाइल मार्केट में नई दुकान शुरू की

सूरत।रिंग रोड स्थित सोमेश्वरा टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी सुरेशभाई पुखराज भोगर से कुबेरजी प्लाजा के कपड़ा व्यापारी पर 12.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने व चेक बाउंस और जान से मारने की धमकी देने की सलाबतपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भटार रोड स्थित स्वास्तिक होम्स निवासी सुरेशभाई भोगर की रिंग रोड के सोमेश्वर टेक्सटाइल मार्केट में दुकान नंबर 3013 पर “वेलेंटाइन एन ए” नाम से साड़ी का कारोबार है, जो उनकी पत्नी कुसुम सुरेश भोगर के नाम से संचालित होता है। जनवरी 2025 में कपड़ा दलाल संजू अग्रवाल के माध्यम से उनकी पहचान वेसु स्थित जॉली रेसिडेंसी, बिल्डिंग एम, 13वीं मंजिल, फ्लैट नंबर 1304 निवासी जीतेंद्रभाई सतीशभाई वाधवा से हुई थी। वाधवा ने खुद को “एम-3 क्रिएशन” नामक फर्म का संचालक बताते हुए कहा था कि उसकी दुकान कुबेरजी प्लाजा में है, कारोबार बड़ा है और भुगतान समय पर करेगा।

शिकायत के मुताबिक, 18 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच सुरेशभाई ने दलाल संजू अग्रवाल के जरिए जीतेंद्रभाई वाधवा को अलग-अलग बिलों से कुल 32,36,890 रुपये की साड़ियों का माल जीएसटी बिल के साथ बेचा। इसमें से आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए 13,89,026 रुपये का भुगतान किया, जबकि 18,47,864 रुपये बकाया रखे। बाद में 7 फरवरी 2026 को बिल नंबर 402 के तहत 6,48,619 रुपये का माल वापस भेजा गया। इसके बाद भी 11,99,245 रुपये का मूल भुगतान तथा 30,909 रुपये पैकिंग और हमाली चार्ज मिलाकर कुल 12,30,154 रुपये बकाया रहे।

सुरेश भोगर द्वारा बार-बार मांगने पर 11 मार्च 2026 को आरोपी ने यूनियन बैंक के खाते का चेक नंबर 172348, दिनांक 16 मार्च 2026, राशि 12,30,154 रुपये का दिया और साथ में नोटरीकृत बंधक/बांहेदारी करार भी सौंपा। लेकिन 16 मार्च को बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया। शिकायत में कहा गया है कि भुगतान मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और दोबारा पैसे मांगने पर मार्केट में नहीं बैठने देने तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी आरोप है कि आरोपी ने कुबेरजी प्लाजा की दुकान बंद कर अब वणकर टेक्सटाइल मार्केट में नई दुकान शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच एएसआई एन.आर. पाटील कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button