businessTextileक्राइमसूरत सिटी

ग्लोबल मार्केट के फैब्रिक्स व्यापारी से 6.55 लाख रूपये की ठगी

15 जीएसटी बिलों पर 6.75 लाख का फैब्रिक माल खरीदा, सिर्फ 20 हजार चुकाकर बाकी रकम न चुकाया, वराछा पुलिस थाने में मामला दर्ज

सूरत। उमरवाड़ा ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट के फैब्रिक्स व्यापारी से एक व्यापारी ने
खुद को प्रतिष्ठित और भरोसेमंद व्यापारी बताकर फैब्रिक का माल लेने के बाद 6.55 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का मामला वराछा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अशोकभाई सताणी सरथाणा के सिमाडा गांव स्थित प्रमुख पार्क सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं और न्यू बॉम्बे मार्केट के सामने ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट में दुकान नंबर 522 पर “कृष्णा फैब्रिक्स” नाम से कपड़े का व्यापार करते हैं। फर्म उनकी पत्नी त्रिवेणीबेन के नाम पर है, जबकि अशोकभाई उसका संचालन देखते हैं। शिकायत में बताया गया है कि श्रीनाथजी एंटरप्राइज नेक्स्ट के प्रोप्राइटर अरविंद रामजीभाई चौधरी उनकी दुकान पर आए और खुद को मार्केट का अच्छा तथा प्रतिष्ठित व्यापारी बताकर फैब्रिक मटेरियल खरीदने की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फर्म जीएसटी रजिस्टर्ड है और वह केवल पक्के बिलों पर कारोबार करते हैं।

शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में अरविंद चौधरी ने दो-तीन बार माल खरीदकर समय पर भुगतान किया, जिससे उन पर विश्वास बैठ गया। इसके बाद अशोकभाई ने उनके ऑर्डर पर 45 दिन की शर्त पर 13 अगस्त 2024 से 9 दिसंबर 2024 के बीच 15 अलग-अलग जीएसटी बिलों के जरिए कुल 6,75,181 रुपये का फैब्रिक माल ई-वे बिल सहित ट्रांसपोर्ट से भेजा। हालांकि बाद में भुगतान मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 19 मई 2025 को 10,000 रुपये और 2 मार्च 2026 को बैंक के जरिए 10,000 रुपये चुकाए गए, लेकिन बाकी 6,55,181 रुपये आज तक नहीं दिए गए।

फरियादी का आरोप है कि आरोपी ने अच्छे व्यापारी की छवि दिखाकर भरोसा जीता, माल उठाया और बाद में झूठे वादे कर भुगतान टालता रहा। इस प्रकार उनके साथ धोखाधड़ी की गई। वराछा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच पीएसआई वी.ए. चौधरी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button