businessTextileक्राइमसूरत सिटी

रूंगटा डेवलपर्स से 1.26 करोड़ की ठगी करने वाला जमीन दलाल गिरफ्तार

सस्ती दर पर जमीन दिलाने का झांसा देकर की थी करोड़ों की धोखाधड़ी, इको सेल ने मुख्य आरोपी को दबोचा

सूरत। इटालवा गांव की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन का सौदा कर रूंगटा डेवलपर्स से 1.26 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम करने के मामले में सूरत शहर इको सेल ने मुख्य आरोपी जमीन दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इको सेल से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संजय ओमप्रकाश भाऊवाला तथा अनिलभाई रूंगटा की कार्यालय में जमीन मालिकों की ओर से दलाल इलियास अब्दुलहई काका और याहया महमूद पटेल पहुंचे थे। उन्होंने इटालवा गांव स्थित ब्लॉक नंबर-157 की संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया और सौदा तय किया। सौदे के तहत आरोपियों ने रूंगटा डेवलपर्स से अलग-अलग समय पर कुल 1 करोड़ 26 लाख 85 हजार 264 रुपये प्राप्त कर लिए।

पुलिस के अनुसार, रकम प्राप्त करने के बाद जमीन मालिकों और दलालों की नीयत बदल गई। उन्होंने उक्त जमीन रूंगटा डेवलपर्स के नाम रजिस्ट्री करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के साथ बिक्री का करार कर दिया और इस प्रकार करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

मामले में वेसू पुलिस थाने में जमीन दलाल इलियास काका सहित 16 जमीन मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जांच इको सेल को सौंपी गई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इको सेल की टीम ने निगरानी रखकर मुख्य सूत्रधार इलियास अब्दुलहई काका निवासी सामरोद, तहसील पलसाणा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button