POLITICS

वेसू में श्री राम भक्त मंडल का संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

सूरत। श्री राम भक्त मंडल द्वारा शनिवार को वेसू स्थित राज सिद्धि अपार्टमेंट में साप्ताहिक 1556वें संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन सुरेश मालानी के सौजन्य से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण रामभक्ति में सराबोर नजर आया।

मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर सालासर बालाजी के श्रृंगारित दरबार में मंडल के सदस्यों ने अपनी मधुर वाणी से संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ प्रस्तुत किया। वहीं महेश मालानी, पवन स्वामी एवं धनंजय भट्ट ने भजनों और धमाल गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया तथा बाबा का गुणगान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने भक्ति भाव से सुंदरकाण्ड पाठ में सहभागिता निभाई और भक्तिमय माहौल में बाबा को रिझाया।

सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल पिछले 29 वर्षों से प्रत्येक शनिवार एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के आवास और प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है, जो समाज में भक्ति, एकता और संस्कारों का संदेश दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button