सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत मानव सेवा संघ–छायड़ो जीवनज्योत डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर का स्थानांतरण

उधना बस स्टॉप के पास ‘एकम’, अरिहंत कॉम्प्लेक्स के निकट नए सेंटर का उद्घाटन

सूरत। सूरत मानव सेवा संघ–छायड़ो द्वारा संचालित जीवनज्योत डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर को नए पते पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पूर्व में उधना मेन रोड पर संचालित यह सेंटर अब उधना-पांडेसरा मेन रोड स्थित ‘एकम’, अरिहंत कॉम्प्लेक्स के पास उधना बस स्टॉप के निकट नए परिसर में शुरू किया गया है।

नए जयविद्या डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर का उद्घाटन 10 मई, रविवार को गुजरात राज्य के नायब मुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा दाता लिबर्टी ग्रुप ऑफ कंपनीज के दिनेशभाई धनकानी एवं करिश्माबेन धनकानी के करकमलों द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में रामकृष्ण आश्रम के पूज्य स्वामी महानंदजी महाराज, विधायक संगीताबेन पाटील, गुजरात गार्जियन के संपादक मनोजभाई मिस्त्री, वरिष्ठ पत्रकार दिनेशभाई अनाजवाला, समाजसेवी अरुण काबरा, वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के उपकुलपति किशोरसिंह चावड़ा, दाता लालजीभाई भावाणी एवं नर्मदाबेन भावाणी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष भरतभाई शाह ने बताया कि जयविद्या डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के साथ विभिन्न प्रकार की प्रयोगशाला जांच, एमआरआई, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, डेंटल केयर, कार्डियक केयर, ऑर्थोपेडिक उपचार, नेत्र जांच तथा संपूर्ण हेल्थ चेकअप की सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि डायलिसिस सेवा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नया हेल्थ सेंटर आगामी 1 जून तक पूर्ण रूप से कार्यरत कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button