businessTextileक्राइमसूरत सिटी

रघुकुल मार्केट का व्यापारी 23.08 लाख रुपये की ठगी कर फरार

जय भारत डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में जॉबवर्क करवाकर भुगतान नहीं किया, दुकान बंद कर संपर्क तोड़ा

सूरत। रिंग रोड स्थित रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट के एक व्यापारी द्वारा डाइंग-प्रिंटिंग का जॉबवर्क करवाने के बाद ₹23.08 लाख का भुगतान किए बिना फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मिल के संचालक की ओर से सलाबतपुरा पुलिस थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कडोदरा चार रास्ता क्षेत्र निवासी सुनीलचंद्र ओमप्रकाश वर्मा (53), जो ऋषभ मार्केट स्थित “जय भारत डाइंग एंड प्रिंटिंग प्रा. लि.” में मैनेजर के रूप में कंपनी का संपूर्ण संचालन संभालते हैं, ने यह शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी के मालिक राजेंद्रप्रसाद हेतराम शर्मा द्वारा अधिकृत (पावर ऑफ अटॉर्नी धारक) वर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट स्थित “जय अंबे टेक्सटाइल्स” के संचालक लिछामन राम ने खुद को प्रतिष्ठित व्यापारी बताते हुए बड़े स्तर पर व्यापार का प्रस्ताव दिया था।
आरोपी ने बाजार की परंपरा अनुसार 30 दिन में भुगतान करने का भरोसा दिलाया और 20 जुलाई 2024 से 1 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग बिलों के माध्यम से ग्रे कपड़े पर डाइंग और प्रिंटिंग का जॉबवर्क कराया, जिसकी कुल राशि 35,57,991 रुपये हुई। शुरुआत में विश्वास कायम करने के लिए आरोपी ने 12,49,384 रुपये का भुगतान किया, लेकिन इसके बाद शेष 23,08,607रुपये का भुगतान नहीं किया।
पीड़ित द्वारा बार-बार संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब वर्मा रघुकुल मार्केट स्थित उसकी दुकान पर पहुंचे, तो पता चला कि आरोपी दुकान बंद कर फरार हो चुका है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से विश्वास में लेकर धोखाधड़ी की है। फिलहाल सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पीएसआई वी.आई. राठौड़ कर रहे हैं तथा आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button