गुजरातधर्मसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
आशा नगर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

सूरत। श्री रामायण प्रचार मण्डल, उधना सूरत द्वारा आशा नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार 17 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह लाभेश्वर महादेव मंदिर, रणछोड़ नगर से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली।

दोपहर बाद कथा वाचन के दौरान संदीप महाराज ने भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी है। कथा श्रवण से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं तथा पापों से मुक्ति मिलती है।उन्होंने धुंधकारी और गोकर्ण की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि सच्चे मन से भागवत कथा सुनने से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




