युवासामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भगवान महावीर विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में 3,640 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान

रेल मंत्रालय के एफ.ए. एवं सीएओ विजय शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि रहीं

सूरत। वेसु स्थित भगवान महावीर विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह 8 फरवरी को आयोजित किया गया। समारोह में 17 कॉलेजों के कुल 3,640 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 48 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 48 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा 24 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेल मंत्रालय के एफ.ए. एवं सीएओ विजय शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी उपस्थित रहीं।
भगवान महावीर एजुकेशन फाउंडेशन के डॉ. संजय जैन तथा मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में आर्किटेक्चर, रिसर्च (पीएचडी), विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट स्टडीज, एजुकेशन (एम.एड), एजुकेशन (बी.एड), इंजीनियरिंग, आर्ट्स, मैनेजमेंट (एमबीए, एमसीए), फार्मेसी, शारीरिक शिक्षा, नर्सिंग सहित कुल 17 धाराओं के 2,611 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।
अपने संबोधन में मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जीवन में केवल प्रथम आना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ, सक्षम, जिम्मेदार और व्यवहारिक बनना अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त की गई डिग्री विद्यार्थियों के जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगी और उन्हें समाज, राज्य तथा देश के हित में आदर्श योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह के साथ ही विद्यार्थी सार्वजनिक जीवन में कदम रखने जा रहे हैं। युवावस्था में की गई मेहनत और तपस्या ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र और समाज के हित में मूल्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button