businessTextileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

एसजीसीसीआई के ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो को जबरदस्त रिस्पॉन्स, दो दिन में 20 हजार बायर्स की विजिट

सूरत, 27 जून। सदर्न गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) द्वारा 26 से 28 जून तक सरसाणा स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो-2026 को बायर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। चेम्बर प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला ने बताया कि एक्सपो ने अपने नाम को सार्थक करते हुए दो दिन में कुल 20 हजार विजिटर्स को आकर्षित किया है। इनमें एक हजार से अधिक अन्य शहरों से आए बायर्स के साथ घाना और नीदरलैंड से आए जेन्युइन विदेशी बायर्स भी शामिल हैं।

अशोक जीरावाला ने बताया कि यह एक्सपो यार्न से फैब्रिक तैयार करने वाले सूरत सहित दक्षिण गुजरात के वीवर्स, निटर्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स, वेलवेट और पाइल फैब्रिक मैन्युफैक्चरर्स तथा गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स को बी-टू-बी प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है।

एक्सपो में हॉस्पिटल कर्टेन्स, शावर कर्टेन्स, ड्रेपरीज, ब्लैकआउट और व्हाइटआउट फैब्रिक, माइक्रो फाइबर पॉलिएस्टर फैब्रिक, माइक्रो फाइबर बेडशीट्स, कम्फर्टर फैब्रिक, माइक्रो फाइबर ड्यूवेट फैब्रिक, माइक्रो फाइबर ड्यूवेट्स, ड्यूवेट कवर्स, पिलो कवर्स, माइक्रो फाइबर बेडस्प्रेड, प्लेटेड माइक्रो फाइबर बेडस्कर्ट्स, डिजिटल प्रिंटेड ब्लैकआउट फैब्रिक और अल्ट्रासोनिक ब्लैकआउट फैब्रिक का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह सभी प्रोडक्ट्स सूरत के इंटीग्रेटेड अथवा कम्पोजिट यूनिट्स में तैयार किए जाते हैं, जहां वीविंग, निटिंग और स्टिचिंग की सुविधा उपलब्ध है।

ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से तैयार विस्कोस फैब्रिक पर पोजिशन प्रिंट, एयरजेट पर सालसा प्लेन और सालसा बूटी फैब्रिक भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा लक्जरी, कम्फर्ट और ट्रेंडी फैशन का अनोखा संगम पेश करने वाले पश्मीना बॉम्बर जैकेट फैब्रिक, लूम पर सीधे एम्ब्रॉयडरी इफेक्ट देने वाले प्रीमियम लैपेट एम्ब्रॉयडर्ड फैब्रिक तथा टेक्सटाइल वेस्ट से तैयार इको-फ्रेंडली रिसायकल कॉटन फैब्रिक भी बायर्स को आकर्षित कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में अग्रणी टेक्सटाइल ग्रुप्स और डिज़ाइनर्स पारंपरिक एथनिक और फैशन वियर का जीवंत कलेक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं। पारंपरिक साड़ियों से लेकर आधुनिक फ्यूजन वियर तक यह प्रदर्शनी स्थानीय और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए आकर्षक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पेश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button