सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

बाबा श्याम की दंडवत यात्रा 9 जनवरी को

कलयुग में बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा और आस्था का अद्भुत उदाहरण एक बार फिर देखने को मिलेगा। सच्ची भक्ति और विश्वास से की गई अरदास किस तरह फलित होती है, इसका प्रमाण श्याम भक्तों की इस यात्रा से जुड़ा है।

17 फरवरी 2023 को 11 श्याम भक्तों का एक जत्था सूरत धाम से खाटू श्याम मंदिर की पदयात्रा के लिए रवाना हुआ था। इस पदयात्रा को सामाजिक कार्यकर्ता बसंत खैतान ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया था। यात्रा के दौरान मंडल के एक सदस्य किरण मोदी के साथ एक अप्रिय घटना घटित हुई, जिसके बाद श्याम भक्त संदीप बंसल ने उसी क्षण बाबा श्याम से दंडवत यात्रा की अरदास लगाई।कहा जाता है कि बाबा श्याम ने अपने भक्तों की पुकार सुनी और चमत्कार दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखा। बाबा की कृपा से यह पदयात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।इसी श्रद्धा और कृतज्ञता के भाव के तहत, 9 जनवरी को शाम 5 बजे अवध कॉपर स्टोन सोसाइटी, साइलेंट ज़ोन, डुमस से श्याम मंदिर सूरतधाम तक 11 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा श्याम भक्त संदीप बंसल द्वारा निकाली जाएगी।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। भक्तों में इस यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button