Uncategorizedलोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मारवाड़ी सेवा संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, विजय गोयल बने अध्यक्ष

हरीश स्वस्तिक पार्क को सचिव एवं राधेश्याम रांकावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, वार्षिक साधारण सभा में हुआ गठन

सूरत। मारवाड़ी सेवा संगठन की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को वेसू स्थित एक होटल में किया गया। सभा में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

मीडिया प्रभारी अरुण गिनोडिया ने बताया कि संगठन के विजय गोयल को अध्यक्ष, राधेश्याम रांकावत को उपाध्यक्ष तथा हरीश स्वस्तिक पार्क को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं ललित पटेल को संगठन के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अंत में मीडिया प्रभारी अरुण गिनोडिया ने सभा में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button