
सूरत।सूरत के सारोली क्षेत्र में महिला लहंगा निर्माण का कार्य करने वाले व्यापारी के साथ 12.18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के भोग बने व्यापारी अमितभाई लल्लुभाई गलाणी (उम्र 43) ने इस संबंध में सारोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अमितभाई गलाणी मूल रूप से भावनगर जिले के गारीयाधार तालुका के सरंभड़ा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सूरत के मोटा वराछा क्षेत्र में रहते हैं। वे सूरत के सारोली-चणिया हेमाद गांव स्थित शुभम इंडस्ट्रीज में “मा क्रिएशन” नाम से महिला लहंगा निर्माण का व्यवसाय करते हैं।

अप्रैल 2024 में रोहित रामावतार दर्शक, जो एनएसटीएम (न्यू सरदार टेक्सटाइल मार्केट), कडोदरा-पुणा रोड, सूरत में “सभ्यता डिजाइन” नामक फर्म का प्रोप्राइटर है, ने अमित ग़ालाणी से संपर्क किया। आरोपी ने बड़े व्यापार का दावा करते हुए शुरू में समय पर भुगतान कर विश्वास जीत लिया।
रोहित ने दिनांक 18/04/2024 से 22/06/2024 के बीच आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 34,33,474 रुपये का महिला लहंगों का तैयार माल मंगवाया। इसके बदले आरोपी ने केवल 22,15,000 रुपये का भुगतान किया, जबकि शेष 12,18,474 रुपये की राशि आज तक अदा नहीं की गई।
बार-बार तकादा करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा, फोन उठाने बंद कर दिए और दुकान पर जाने पर डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया गया। यहां तक कि आरोपी ने “जो करना हो कर लो, पैसे नहीं दूंगा” जैसी धमकी भी दी।
व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है मामले की जांच एएसआई नरेंद्रभाई मधुभाई कर रहे है।
व्यापारियो से मिली जानकारी अनुसार रोहित ने कई कपड़ा व्यापारियो से उधारी में कपड़ा खरीद कर पेमेंट नही चुकाया है।रोहित के खिलाफ पूणा,सलाबतपुरा,कतारगांव,ग़ाड़ोदरा अमरोली पुलिस थानों में लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायते दर्ज होने की बात बाहर आ रही है।




