Uncategorized

अखिल भारत वर्षीया मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस पर सेवा कार्य

अलथान शेल्टर होम में जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र वितरण

सूरत।गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को अखिल भारत वर्षीया मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, सूरत जिला इकाई द्वारा एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अलथान सोहम सर्कल स्थित शेल्टर होम में आयोजित हुआ, जहां जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्रों की सेवा प्रदान की गई।
इस सेवा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश जी मोदी, सचिव शिवकुमार जी, अमित जी, राजा अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र जी अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, शिव हरि जगवाणिया, राजेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विक्की तुलशन, राम भाई गोपाल ड्रोलिया, प्रकाश जी बिंदल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही वेसु शाखा के अध्यक्ष एवं सदस्यों की विशेष एवं सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। सभी उपस्थितजनों ने सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सेवा में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button