
सूरत: सूरत मंडप क्लॉथ एसोसिएशन (SMCA) ने सूरत निटर्स द्वारा की गई भाड़ा वृद्धि को अनुचित करार देते हुए सामूहिक विरोध दर्ज किया है। एसोसिएशन ने पूर्व बैठक में लिए गए फैसले को दोहराते हुए स्पष्ट निर्णय लिया है कि सोमवार, 24 नवम्बर 2025 से अगले एक सप्ताह तक कोई भी व्यापारी लोकल निटर्स से माल की डिलीवरी स्वीकार नहीं करेगा। इसके साथ ही वर्तमान के सभी सौदों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
एसोसिएशन ने कहा कि आगे की रणनीति अगली मीटिंग में तय की जाएगी। सभी दलालों से अपील है कि वे अपने क्लाइंट्स को तत्काल सूचित करें और सोमवार से किसी भी प्रकार की डिलीवरी न भेजें। संगठन ने इसे अपना अंतिम निर्णय बताया है और सभी व्यापारी भाइयों से इस निर्णय पर सख्ती से अमल करने की विनती की है। किसी भी असुविधा की स्थिति में व्यापारी सीधे एसोसिएशन से संपर्क कर सकेंगे।




