POLITICSसूरत सिटी

सूरत शहर भाजपा द्वारा “मतदाता सूची विशेष सुधारणा SIR विशेष ड्राइव” का आयोजन

सांसद, विधायक, नगरसेवकों सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर पहुँचकर कार्य में दिया सहयोग

सूरत महानगर में चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR (Special Intensive Revision) अंतर्गत मतदाता सूची विशेष सुधार अभियान के तहत आज शहर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर “विशेष ड्राइव” का आयोजन किया गया।

शहर भाजपा अध्यक्ष श्री परेशभाई पटेल के नेतृत्व में उधना स्थित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की मीरानगर शाला क्रमांक 206-207 तथा मराठी स्कूल में पहुँचकर चल रही कार्यवाही की समीक्षा की गई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इसके पश्चात सूरत शहर SIR के प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री पियूषभाई देसाई द्वारा केन्द्रीय विद्यालय इच्छानाथ-1 (जो गुजरात राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी का बूथ है) का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सेंट जेवियर्स स्कूल घोड़दोड रोड, एस.डी. जैन स्कूल, अग्रसेन स्कूल सिटी लाइट, तथा सोगायो स्कूल भटार सहित कई केंद्रों का दौरा किया गया।

नेताओं ने विभिन्न बूथों पर BLO की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मतदाता सूची सुधार अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो—इस लक्ष्य हेतु मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।भाजपा संगठन द्वारा चलाया गया यह SIR विशेष अभियान सूरत में मतदाता सूची सुधार कार्य में नई गति देने वाला सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button