गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सीरवी समाज सूरत ने धूमधाम से मनाया गणपति उत्सव

भजन संध्या में श्रद्धालु झूमे, आनंद चौदस पर हुआ गणपति विसर्जन

सूरत। सीरवी समाज सूरत के तत्वावधान में आई माता चौक, आई माता रोड स्थित समाज भवन में आनंद चौदस के उपलक्ष्य में गणपति विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सूरत के विशेष कलाकारों ने गणपति वंदना एवं सोनाणा खेतलाजी महाराज के भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने राजस्थानी लोक भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और उपस्थितजन भजनों पर झूम उठे।

इस मौके पर समाज अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने सभी को शुभकामनाएं दीं, वहीं सह-सचिव सीए पूनमचंद परिहार ने आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी पेमाराम सोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, महिला मंडल, गैर मंडल, नवयुग मंडल तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

संजय राठौड़ ने बताया कि हर वर्ष आनंद चौदस पर समाज भवन में भजन संध्या का आयोजन होता है जिसमें समाजबंधु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button