Uncategorized
श्री खाटू श्याम निशान पद यात्रा का भव्य आयोजन

सूरत।श्री खाटू श्याम निशान यात्रा संघ ,आशा नगर उधना द्वारा 28 वी मासिक श्री खाटू श्याम निशान पद यात्रा का भव्य आयोजन निर्जला एकादशी शुक्रवार 06 जून 2025 को किया गया।
भव्य विशाल निशान यात्रा सुबह 6:15 बजे से श्री श्याम मंदिर श्री आशापूरा हनुमानजी मंदिर प्रांगण आशा नगर, उधना से निशान पूजन ,ज्योत ओर आरती के पश्चयात श्याम भक्तों ने डी जे पर झूमते गाते श्री खाटू श्याम मंदिर ,अलथान स्थित श्याम धाम में श्रद्धा धोक लगाई ओर निशान अर्पण किया।