तेरापंथ महिला मंडल सूरत द्वारा सिविल अस्पताल ट्रोमा सेंटर में वाटर कूलर का लोकार्पण
एक बूंद एक सागर" अभियान के अंर्तगत जल सरंक्षण की पहल

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में सूरत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘एक बूंद एक सागर’ जल संरक्षण अभियान के तहत सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के प्रांगण में आरो सिस्टम के साथ वाटर कूलर स्थापित किया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ गरिमामय तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉरपोरेटर एवं जल समिति अध्यक्ष हिमांशु भाई उपस्थित थे। विशेष अतिथि सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉ. नायक तथा भगवान महावीर निशुल्क भोजन सेवा केंद्र के लोकेश भाई रहे। राष्ट्रीय सह मंत्री निधि सेखानी, निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरासरिया, राष्ट्रीय गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना और राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राखी बैद तथा पूर्णिमा गादिया की गरिमामय उपस्थिति भी इस अवसर को विशेष बनाती रही। उद्घाटन के पश्चात कॉरपोरेटर हिमांशु भाई, आरएमओ डॉ. नायक और लोकेश भाई का सम्मान किया गया। अध्यक्ष चंदा भोगर ने सभी का स्वागत किया। भगवान महावीर निशुल्क भोजन केंद्र में सूरत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 500 व्यक्तियों को दानदाता प्रकाश जी और उनकी धर्मपत्नी पूर्ण कलाजी पोरवाल के सहयोग से भोजन करवाया गया। वाटर कूलर की जगह उपलब्ध कराने में पारस जी सुराणा का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंत्री सुषमा बोथरा, सहसंयोजक शिल्पा मादरेचा और मंडल की बहनों की भी उपस्थिति रही।