HEALTHसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

नई सिविल हॉस्पिटल, सूरत में 28 वर्षीय अक्षय पाटिल का अंगदान, तीन मरीजों को मिली नई ज़िंदगी

सूरत की नई सिविल हॉस्पिटल में शनिवार को 28 वर्षीय ब्रेनडेड अक्षय विलास पाटिल का लीवर और दोनों किडनी दान किए गए। यह अस्पताल का 84वां सफल अंगदान है। मूल रूप से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के माहिम गांव के रहने वाले अक्षय का 14 नवंबर को बाइक फिसलने से गंभीर हादसा हुआ था। सिर में गहरी चोट लगने के बाद उन्हें वलसाड से 108 एम्बुलेंस द्वारा सूरत नई सिविल में लाया गया, जहां 22 नवंबर को डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें ब्रेनडेड घोषित किया।

डॉक्टरों और टीम द्वारा समझाने पर अक्षय की मां गुलाब पाटिल और परिवारजनों ने दुःख की घड़ी में भी मानवीय निर्णय लेते हुए अंगदान की सहमति दी। परिवार ने कहा कि “यह सोचकर सांत्वना मिलती है कि हमारे बेटे का जीवन अब किसी और में धड़कता रहेगा।”अक्षय का लीवर और दोनों किडनी एपोलो हॉस्पिटल, गांधीनगर भेजी गईं।
मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. धारित्री परमार के मार्गदर्शन में डॉक्टर्स, नर्सिंग वॉलंटियर्स और स्टाफ ने पूरी प्रक्रिया को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button