businessगुजरातसूरत सिटी

शहर की टेक्सटाइल मार्केटों में एक समान पार्किंग शुल्क नीति लागू करने की मांग

श्रमिक यूनियन ने फोस्टा को लिखा पत्र
सूरत। शहर की विभिन्न टेक्सटाइल मार्केटों में अलग-अलग दर से वसूली जा रही पार्किंग फीस को लेकर असंतोष बढ़ गया है। सूरत जिला टेक्सटाइल मार्केटिंग ट्रांसपोर्ट लेबर यूनियन ने फोस्टा अध्यक्ष को पत्र लिखकर “यूनिफॉर्म पार्किंग फी पॉलिसी” (UPFP) यानी समान पार्किंग शुल्क नीति लागू करने की मांग की है।

मनमानी वसूली से श्रमिकों को नुकसान
यूनियन का कहना है कि फिलहाल अलग-अलग टेक्सटाइल मार्केटों में मालवाहक वाहनों से प्रति घंटे 30 रुपये से लेकर 60-70 रुपये तक पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। कई बाजारों में तो रात के समय अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जाता है। इस मनमानी वसूली से टेम्पो चालक श्रमिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यूनियन नेताओं ने उठाई आवाज
यूनियन अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा और महामंत्री देव प्रकाश पांडे ने कहा कि पिछले कई वर्षों से टेम्पो चालक श्रमिकों से मिली शिकायतों के आधार पर यह स्पष्ट है कि एक समान पार्किंग शुल्क नीति लागू करना बेहद जरूरी है। नामदार सुप्रीम कोर्ट भी इस प्रकार का निर्देश दे चुका है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी
यूनियन प्रवक्ता शान खान ने आरोप लगाया कि वर्तमान में अधिकांश मार्केट प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर मनमानी फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि फोस्टा इस मुद्दे पर सभी मार्केट प्रबंधन के साथ बैठक कर “यूनिफॉर्म पार्किंग फी पॉलिसी” लागू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button