गुजरातधर्मसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला : “आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं”

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार सूरत महिला मंडल द्वारा प्रो. डॉ. साध्वी मंगल प्रज्ञा ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में तेरापंथ भवन, सिटी लाइट में “प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला – आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति से हुआ। स्वागत वक्तव्य में पूर्णिमा गादिया ने सभी का अभिनंदन किया। साध्वी अतुल यशाजी ने स्वस्थ और सक्रिय रहने हेतु भोजन एवं नींद के महत्व पर प्रकाश डाला। साध्वी शौर्य प्रभा ने मस्तिष्क की जटिल प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि हाइपरएक्टिव ब्रेन को शांत रखने के लिए ध्यान और संयम आवश्यक है।

प्रेक्षा प्रशिक्षिका रेनू बैद ने नींद की उपयोगिता को स्लाइड शो के माध्यम से सरल, वैज्ञानिक और चरणबद्ध तरीके से समझाया। वहीं अलका सांखला ने स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास करवाते हुए उनकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्षा सीमा भोगर ने किया। इस अवसर पर लगभग 150 श्रावक-श्राविकाओं ने कार्यशाला का लाभ उठाया। पूर्व महामंत्री मधु देरासरिया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यसमिति सदस्य राखी बैद, पूर्णिमा गादिया सहित संरक्षिका, परामर्शक, पूर्वाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समापन पर मंत्री बिंदु भंसाली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button